धोखा ही नहीं उसे प्यार में दर्द भी मिला: शादी का वादा कर प्रेमी ने बनाए संबंध, फिर चाचा को परोस दी प्रेमिका
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के एक युवक को डेढ़ साल से जानती है। युवक ने उसके साथ दोस्ती की और शादी का झांसा देकर छह दिसंबर को उसे दिल्ली ले गया। वहां मुझसे संबंध बनाता रहा फिर उसके चाचा ने भी होटल में दरिंदगी की।
विस्तार
यूपी के महोबा स्थित थाना अजनर के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने दिल्ली ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद घर छोड़ने के बहाने आरोपी के चाचा ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से हैवानियत की। पीड़िता ने थाने पहुंच पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
एक दूसरे को डेढ़ साल से जानते दोनों
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के एक युवक को डेढ़ साल से जानती है। युवक ने उसके साथ दोस्ती की और शादी का झांसा देकर छह दिसंबर को उसे दिल्ली ले गया। आरोप लगाया कि दिल्ली में युवक ने अपनी एक महिला रिश्तेदार के यहां उसे एक माह तक रखा और शारीरिक संबंध बनाता रहा।
बेहोशी की दवा खिलाकर चाचा ने बनाए संबंध
10 जनवरी को आरोपी का चाचा दिल्ली से उसे गांव छोड़ने की बात कहकर कार से लाया। आरोप है कि रास्ते में उसने बेहोशी की दवा खिला दी और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंच पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड ने थाने पहुंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। युवती के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।