{"_id":"57acbdff4f1c1b8e34ee5822","slug":"lockout-in-schools-teachers-took-to-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में तालाबंदी, सड़कों पर उतरे शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में तालाबंदी, सड़कों पर उतरे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कचहरी में धरना देते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूस लेने के आरोप में पकड़े गए बीएसए रामेश्वर प्रसाद के साथ विजिलेंस टीम समेत कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला और गरमाया गया है। गुरुवार को शिक्षकों ने जिले भर के विद्यालयों में ताला बंदी रखी और सड़कों पर उतर आए। कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। टीचर बीएसए से मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। बता दें कि बुधवार को भी टीचरों ने बीएसए पर झूठा आरोप लगाने की बात कहकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसए रामेश्वर प्रसाद बुधवार को कार्यालय में काम निपटा रहे थे। तभी एक टीचर अपने साथियों के साथ पहुंचा और बीएसए की जेब में जबरन पैसे डालकर मारपीट करते हुए बाहर लाया।
विज्ञापन
इसके बाद विजिलेंस टीम के हवाले कर दिया। बीएसए को विजिलेंस टीम ने भी मारापीटा। उन्होंने मांग की कि विजिलेंस टीम के अधिकारियों, मारपीट के आरोप टीचर व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। यदि ऐसा न हुआ तो शिक्षक आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। संयुक्त मंत्री कुलदीप तिवारी ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने बीएसए के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तो शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस बीएसए की मारपीट करने वाले अधिकारियेां और टीचरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, जिले के शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
प्रदेश संगठन से सहयोग लेकर रणनीति बनाकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, हरिदास, राघवेंद्र सिंह, शिवप्रताप सिंह, रमेशचंद्र, धूराम राजपूत, हरवंश कुमार, देवेंद्र कुमार, भजन यादव सहित तमाम शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए।
धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में बीएसए की पिटाई करने वाले टीचर विक्रांत पटैरिया निवासी महोबा, आलोक उपाध्याय निवासी मथुरा, शिवराज सिंह निवासी आगरा और विजिलेंस टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि टीचर के साथियों ने सीसी टीवी कैमरे की हार्डडिश निकालकर फेंक दी और डिस्पैच रजिस्टर छीनकर ले गए। बीएसए विभाग के कर्मचारियों के साथ भी गाली गलौज की। ज्ञापन में बीएसए को न्याय दिलाने की मांग की।