{"_id":"653c07b841ef950cb20055d4","slug":"list-revision-campaign-started-new-voters-will-join-mahoba-news-c-12-1-knp1074-454949-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जुड़ेंगे नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जुड़ेंगे नए मतदाता
Sat, 28 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
महोबा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा में हुआ। इस दौरान जिले के सभी 732 मतदेय स्थलों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से आलेख्य प्रकाशन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि भावी मतदाताओं के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का लाभ वर्तमान मतदाताओं को भी प्राप्त होना चाहिए। वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम चेक करें। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करें। कहा कि मतदाता सूची नौ नवंबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर देखने के लिए उपलब्ध रहेगी।
18 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले व्यक्तियों के नाम नामावली में शामिल किए जाएंगे। आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चार, पांच, 25, 26 नवंबर और दो व तीन दिसंबर को चलाया जाएगा। इन तिथियों में जिले के सभी 732 बीएलओ मतदेय स्थल में मौजूद रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इस दौरान एडीएम रामप्रकाश, सीडीओ चित्रसेन सिंह, एसडीएम सदर जीतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।