{"_id":"685c3ecba8612efaea05248c","slug":"lightning-struck-the-high-tension-line-power-went-out-in-42-villages-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115616-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईटेंशन लाइन पर गिरी बिजली, 42 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईटेंशन लाइन पर गिरी बिजली, 42 गांवों की बत्ती गुल
Wed, 25 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। बिजली सब स्टेशन श्रीनगर से जुड़ी 33 केवी हाईटेंशन लाइन में बुधवार की दोपहर तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिरने से इंसुलेटर फुंक गए। इससे 42 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
बिजली सब स्टेशन से श्रीनगर, भंडरा, सिजहरी, पवा, कैमाहा, डिगरिया, सिजवाहा, ढिकवाहा, मिरतला समेत 42 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। दोपहर के समय अचानक बारिश के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। इससे हाईटेंशन लाइन में खराबी के साथ बिजली खंभों में लगे इंसुलेटर फुंक गए। इससे 42 गांवों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की लेकिन लगातार रिमझिम बारिश होने से कर्मचारी परेशान रहे। देर शाम तक फुंके इंसुलेटर बदलने का काम चलता रहा। इससे रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि बारिश के चलते कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत हो रही है। बिजली खंभों पर लगे इंसुलेटर बदले जा रहे है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पाएगी।