फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Let's call, Mother has called, Queen mother on the high mountain has court ...

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, ऊंचे पर्वत पर रानी मां ने दरबार...

Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Let's call, Mother has called, Queen mother on the high mountain has court ...
शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की आराधना कर भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हवन-पूजन व सुंदरकांड पाठ के अलावा कन्या भोज के आयोजन कराए जा रहे हैं। दुर्गा पंडालों में बज रहे भक्ति गीत चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, ऊंचे पर्वत पर रानी मां ने दरबार सजाया है जैसे गीतों से माहौल भक्तिमय बना है।
शहर की मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, प्राचीन चकौटा देवी मंदिर, सिंह भवानी मंदिर, गायत्री मंदिर, शारदा मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्त भोर से ही हाथों में पूजा की थाली लेकर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा आराधना की। इस दौरान भक्तों ने मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। शहर में एक दर्जन स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं।
विज्ञापन

जहां सुबह शाम होने वाली आरती में भक्तों की भीड़ जुट रही है। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के प्राचीन मदारन देवी मंदिर में भक्त भोर से ही मां के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। मनौती पूरी होने पर तमाम भक्तों ने मंदिर में पीतल का घंटे व ध्वज चढ़ाया। देर शाम तक आसपास के दर्जनों गांवों से लोग मंदिर में दर्जन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed