फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   lants,collage,adhikari

पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प

Sun, 05 Jun 2022 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
lants,collage,adhikari
प्राथमिक विद्यालय चांदो में पौध रोपित करते वनाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जगह-जगह पौधरोपण कर उनकी सेवा व सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए इन्हें मानव जीवन के लिए अनमोल बताया। चरखारी में भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर उप कारागार परिसर में 75 पौधे रोपित किए गए। जेल अधीक्षक भोलानाथ मिश्र, उपजेलर महेंद्र सिंह, हवलदार बलवीर यादव, अरुण उपाध्याय व बंदियों ने पौधे रोपित कर संरक्षित किए जाने का संकल्प लिया। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक अभयवीर सिंह ने कहा कि सभी को पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. जगभान सिंह, नितिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार पर्यावरण दिवस पर महाराज नगर पौधशाला में आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व शिक्षक सीताराम यादव, इमिलिया डांग प्रधान मान सिंह ने पौधरोपण किया। वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार ने सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की। भाजपा नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में तालाबों के घाटों की सफाई व जलकुंभी को साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजनर संवाद के अनुसार पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में वन रेंजाधिकारी सीबी सिंह ने कहा कि पौधरोपण से वातावरण शुद्घ रहता है। बेलाताल संवाद के अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न पौधे रोपित किए गए।

इस मौके पर डॉ. आशुुतोष, डॉ. सुनीता सिंह, फॉर्मासिस्ट अविनाश आदि मौजूद रहे। श्रीनगर संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय चांदों में प्रभागीय वनाधिकारी संजय कुमार ने पौधरोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी राजू सिंह ने रैपुरा कलां में पौधेरोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed