{"_id":"689a381f1d4a524027023b70","slug":"lahchura-dam-overflows-again-alert-in-14-nearby-villages-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117005-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फिर लबालब हुआ लहचूरा बांध, आसपास के 14 गांवों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फिर लबालब हुआ लहचूरा बांध, आसपास के 14 गांवों में अलर्ट
Tue, 12 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध एक बार फिर लबालब हो गया। बांध के दो फाटक खोलकर 3,100 क्यूसिक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान आसपास के 14 गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास न आने के लिए सचेत किया गया। बांध पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर की नाप कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
लहचूरा बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध इस समय अपनी पूरी क्षमता के साथ भरा है। पहाड़ी बांध, सुखनई नदी और आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी लहचूरा बांध में आ गया। इससे बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। हालात को देखते हुए बांध के दो फाटक खोलकर 3,100 क्यूसिक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। साथ ही धसान मुख्य नहर व अर्जुन सहायक नहर में भी पानी छोड़ा गया। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से पानी चरखारी तहसील के अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। नदी के आसपास जिले में स्थित काशीपुरा, लिलवा, धवार, कोटरा, रिपनौर, बीहट, नगाराघाट, स्योढ़ी, सलैया और जनपद झांसी के लहचूरा, बरौडा, असपुरा, झारखंड व सुजातपुरा में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया गया। उधर, अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बांध का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा था। दो फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी धसान नदी में छोड़ा गया।