फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lack of records rebuked Thanadhyksh

अभिलेखों में कमी पर थानाध्यक्ष को फटकारा

Sat, 19 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 19 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lack of records rebuked Thanadhyksh
क्षेत्राधिकारी महोबा ने थाना खन्ना का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों में कमी पाए जाने पर थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने थाने साफ सफाई सही पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। सीओ के औचक निरीक्षक से थाना में खलबली मच गई।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी संदीप यादव ने थाना खन्ना का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर की साफ सफाई सही पाई गई। इसके बाद सीओ ने अभिलेखों को खंगाला। आगंतुक रजिस्टर में आने जाने वालों की इंट्री न होने पर उन्होंने एसओ को सभी आने जाने वालों से इंट्री करवाए जाने का आदेश दिया। नोटिस बोर्ड में अपराधियों की सूची चस्पा न होेने पर नाराजगी जाहिर कर अपराधियों की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान दो माह पूर्व हुई दस लाख की चोरी की पीड़ित महिला ने सीओ से मुलाकात कर बताया कि अभी तक चोरी का खुलासा नही किया गया। सीओ ने महिला को आश्वासन दिया कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा और एसओ को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर हवालात में बंद किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed