फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kamlesh, Sajni and Varsha declared champions

छात्र वर्ग में कमलेश व छात्रा वर्ग में सजनी और वर्षा चैंपियन घोषित

Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh, Sajni and Varsha declared champions
चरखारी (महोबा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी में 39वां वार्षिक खेल समारोह का समापन सहायक निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज डॉ. बीएल शर्मा ने किया। दो दिन चली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्र वर्ग में कमलेश व छात्रा वर्ग में सजनी और वर्षा कुमारी संयुक्त रूप से चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में सजनी व वर्षा कुमारी को 120 अंक समान प्राप्त होने पर संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया और छात्र वर्ग में 130 अंक प्राप्त करने वाली कमलेश को चैंपियन घोषित किया। बालक वर्ग की रिले दौड़ हुई। जिसमें कमलेश प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय, साजन को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने खेल में प्रतिभाग करने वाले चैंपियन को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर समाजसेवी शिव कुमार गोस्वामी, पंकज कुमार, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, लतीफ अहमद, डॉ. अशोक कुमार, हीरालाल, डॉ. मंजू सिंह, रूचि जायसवाल, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. ऋतु चतुर्वेदी, धनीराम, राकेश बाबू, सुरेंद्र कुमार खरे, अरूण कुमार, जीतेंद्र सोनी, जमील, गनेशी, आलोक कुमार, अनुपम उपाध्याय, राजचंद्र, धनुगिरि गोस्वामी, छविलाल व नगर के अन्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतियोगिताओ के लिए रैफरी की भूमिका में भगवानदीन, विजय सिंह सेंगर, मु. मुख्तार अहमद, राजकुमार मौर्य रहे। समारोह का संचालन डॉ. दीपक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed