{"_id":"6a91d3fc93b9f49e4e06c53b","slug":"kajli-procession-taken-out-with-great-fanfare-in-charkhari-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128326-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चरखारी में धूमधाम से निकली कजली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चरखारी में धूमधाम से निकली कजली शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 24 परिचय-कस्बा चरखारी में निकली शोभायात्रा में हाथी पर सवार वीर आल्हा का प्रतिर
-शोभायात्रा में दिखी लोक परंपरा व सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक
फोटो 28 एमएएचपी 24 परिचय-कस्बा चरखारी में निकली शोभायात्रा में हाथी पर सवार वीर आल्हा का प्रतिरूप। संवाद
फोटो 28 एमएएचपी 25 परिचय-शोभायात्रा में शामिल वीर योद्धाओं की झांकी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को रियासतकालीन कस्बा चरखारी में कजली शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान बुंदेलखंड की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।
एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा व ईओ अमरजीत की उपस्थिति में ऐतिहासिक गुमान बिहारीजू मंदिर में जवारों का पूजन कर विधि-विधान से कजली शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा टाकीज चौराहा, मंडी तिगैला, वीपार्क, झंडा बाजार, ड्योडी दरवाजा, बस स्टैंड होते हुए कोठी ताल स्थित गऊघाट पर पहुंची। जहां जवारों का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान हाथी, घोड़े, ऊंट, चंद्रावल का डोला, वीर आल्हा-ऊदल की झांकियां, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक गीतों व आल्हा के लोक गीतों पर उत्साह के साथ झूमते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ दीपक दुबे, कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा, चौकी प्रभारी हार्दिक सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर सभासद सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील द्विवेदी, राजकुमार कुशवाहा, महेंद्र राजपूत, सपा नेता रमजान सौदागर, कल्लन, अशोक, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे।