{"_id":"570a98374f1c1b0f6cc810e6","slug":"just-ran-in-shock-the-death-of-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में दौड़ा करंट, कंडक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में दौड़ा करंट, कंडक्टर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
झुलसी छात्रा को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : श्रीनगर (महोबा)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बस की छत पर रखी साइकिल के हैंडल में जर्जर एचटी लाइन का तार फंसने से उसमें करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई। एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। यह बस महोबा से करीब आधा सैकड़ा सवारियां लेकर बेलाताल जा रही थी। अन्य सवारियां करंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गईं।
महोबा बस स्टैंड से नफीस बस सर्विस की बस रविवार की सुबह सवारियां लेकर बेलाताल जा रही थी। श्रीनगर से आगे बेलाताल रोड पर पानी की टंकी के पास एक ग्रामीण ने बैठने के लिए बस को रुकवाया। ग्रामीण की साइकिल को कंडक्टर ने बस की छत पर चढ़ा दिया। इसके बाद वह नीचे उतरकर यात्री के साथ बस में सवार हो गया। बस के कुछ दूर आगे बढ़ने पर सड़क किनारे झूल रहा हाईटेंशन लाइन का तार साइकिल के हैंडल में फंस गया। इससे पूरी बस में बिजली का करंट दौड़ गया।
करंट के झटके लगने से बस में बैठी सवारियां चीखने लगीं। कई लोग बस में सामान छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे। असावधानी से महोबा निवासी कंडक्टर गजराज अहिरवार (40 ) करंट की चपेट में आ गए। इससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा जानकी (18) पुत्री भगवान दास करंट से झुलस गई। छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गजराज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।