फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jal sanrakshan

जल भंडारण व संरक्षण के लिए नोडल व जोनल अधिकारी नामित

Fri, 21 Jun 2019 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
jal sanrakshan
शासन के निर्देश पर अब वर्षा जल को संरक्षित किया जाएगा। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक होगी। जिसमें आसपास के तालाबों, पोखरों में वर्षा जल एकत्रित करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। सभी को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में नोडल व जोनल अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सहदेव ने बताया कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या है। सूखे के हालातों से जूझ रहे लोगों को बारिश का पानी संरक्षित करना होगा। शासन ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए बारिश के पानी को संरक्षित करने के आदेश दिए है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठक कराई जाएगी। जिसका उद्देश्य खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में संचयित किया जा सके। बैठक में जल संरक्षण पर परिचर्चा व कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। जिसका फीडबैक फोटो व वीडियोग्राफी सहित नामित नोडल अधिकारी को मुहैया कराया जाएगा। जिसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
जिलाधिकारी ने बताया कि न्याय पंचायत कबरई देहात में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुरहा में उपायुक्त स्वत: रोजगार, पहरा में जिला समाज कल्याण अधिकारी, मकरबई में जिला कार्यक्रम अधिकारी, पसवारा में उपनिदेशक कृषि, सिजहरी में जिला पूर्ति अधिकारी, धरौन में जिला कृषि अधिकारी, श्रीनगर में भूमि संरक्षण अधिकारी, पचपहरा में वन क्षेत्राधिकारी, कहरा में अपर मुख्य अधिकारी, चिचारा में सहायक अभियंता ग्राम अभियंत्रण, गौरहारी में भूमि संरक्षण अधिकारी समेत सभी न्याय पंचायतों में नोडल अधिकारी नामित किए गए है। साथ ही महोबा, चरखारी व कुलपहाड़ एसडीएम को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed