फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   It was known for Alha singing and Bundeli folk dance.

Mahoba News: आल्हा गायन और बुंदेली लोकनृत्य के नाम रही

Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
It was known for Alha singing and Bundeli folk dance.
फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।
महोबा। शहर में चल रहे सूर्य महाेत्सव की पहली शाम आल्हा गायन, लोकनृत्य, बुंदेली-वॉलीवुड मैसअप और भजनों के नाम रही। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। आल्हा गायन सुन जहां बुंदेलोंं की भुजाएं फड़क उठी तो भजनों की प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोदी ग्राउंड में आयोजित सूर्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने दीप जलाकर कराई। पहली शाम का आगाज उमाशंकर सेन के आल्हा गायन से किया। धन्य-धन्य महोबा की माटी को, कोटि-कोटि करें प्रणाम, आल्हा-ऊदल की गाथा को जन-जन गाते आठों याम...आल्हा गायन के माध्यम से महोबा के समृद्धशाली इतिहास का वर्णन किया तो लोगों मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने महोबा, कालिंजर किले, खजुराहो के मंदिरों को एक साथ जोड़ते हुए आल्हा गायन के माध्यम से बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास का भी वर्णन किया। इसके बाद अबोध सोनी ने गणेश वंदना और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उनके ग्रुप की गायिकाओं ने भी बड़े लडै़या महोबे वाले, जिनकी मार सही न जाए...आल्हा गायन की प्रस्तुति भी दी। संगीताचार्य पं. जग प्रसाद तिवारी ने गीत के माध्यम से बुंदेलखंड की महिमा का बखान किया। उनकी साथी कलाकार प्रीति सिंह ने फाग गायन और बसंत ऋतु के गीत गाए। प्रीति सिंह के फाग गीत खेलें श्याम पिचकारी की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद एडीएम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार अमित द्विवेदी और उनकी टीम ने बुंदेली-बॉलीवुड में मैशप प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेली और बॉलीवुड गानों को मिक्स करके गाते हुए इन कलाकारों ने खूब ताली बटोरीं और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। काली-काली जुल्फों के फंदे न डालों, हमें जिंदा रहने दो ए हुस्न वालो... गीत की प्रस्तुति के साथ युवा झिरकते दिखाई दिए। झांसी से आई निशांत भदौरिया की टीम ने लोकनृत्य राई की प्रस्तुति दी। राई नृत्य के साथ बुंदेली गानों को सुनकर श्रोताओं ने खूब तारीफ की।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

फोटो 12 एमएएचपी 12 परिचय-सूर्य महोस्तव में आल्हा गायन की प्रस्तुति देते आल्हा गायक उमाशंकर सेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed