{"_id":"5fbbf26f8ebc3e9bbe714420","slug":"instructions-to-the-police-to-remain-sensitive-and-duty-on-the-flag-day-in-mahoba-mahoba-news-knp595881497","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में झंडा दिवस पर पुलिस को संवेदनशील व कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में झंडा दिवस पर पुलिस को संवेदनशील व कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश
विज्ञापन
झंडा दिवस पर पुलिस कर्मियों को स्टीकर लगाते एसपी
- फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस झंडा दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन व अपर एसपी आरके गौतम ने पुलिस कार्यालय में झंडा फहराया। डीजीपी का संदेश पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया गया। एसपी ने पुलिस विभाग की गौरवशाली गरिमा को बनाए रखने के लिए पुलिस को संवेदनशील व कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश दिए। जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन का ध्वज उसकी पहचान होती है। 23 नवंबर का दिन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ऐतिहासिक है। यह ध्वज पुलिस के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रतीक है। ध्वज से पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार होता है। विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता व उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के चलते ही 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को सबसे पहले ध्वज प्रदान किया था।
एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पीड़ितों को न्याय, सबको सुरक्षा व सम्मान दिलाने का संकल्प दिलाते हुए पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी। क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह, सीओ चरखारी राजकुमार पांडेय, सीओ कुलपहाड़ रामप्रवेश राय ने अपने-अपने सर्किल के थानों में पुलिस झंडा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और पुलिस कर्मियों को झंडा दिवस का स्टीकर लगाकर खुशियां मनाईं।