{"_id":"68f29ef5ce635635ce081d0b","slug":"instructions-to-complete-the-work-of-village-group-drinking-water-scheme-within-10-days-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119000-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ग्राम समूह पेयजल योजना का 10 दिन में काम पूरा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ग्राम समूह पेयजल योजना का 10 दिन में काम पूरा कराने के निर्देश
Sat, 18 Oct 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम गजल भारद्वाज ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना, सलैया-नथूपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना व कबरई ग्राम समूह पेयजल योजना से संबंधित गृह संयोजन, रोड रेस्टोरेशन के अधूरे होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अवशेष कार्यों को 10 दिन में पूरा करने के संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देश दिए।
उन्होंने जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर को इन कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने, कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम और जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रभावी निस्तारण समय से कराने के निर्देश दिए। कबरई नगर पुनर्गठन पेयजल योजना, चरखारी नगर पुनर्गठन पेयजल योजना व खरेला नगर पुनर्गठन पेयजल योजना के कार्यों की धीमी प्रगति होने पर डीएम ने फटकार लगाई। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय एके शर्मा को निर्देश दिए कि कबरई नगर पुनर्गठन पेयजल योजना से संबंधित फर्म के खिलाफ कार्यों में अत्यधिक विलंब पर कार्रवाई करें। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे मोइनुल इस्लाम, सीडीओ बलराम कुमार आदि मौजूद रहे।