{"_id":"64b19b058c597f67a6001484","slug":"inspector-posted-in-khanna-police-station-in-a-fight-with-a-young-man-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-280-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक से मारपीट में खन्ना थाने में तैनात दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक से मारपीट में खन्ना थाने में तैनात दरोगा लाइन हाजिर
Sat, 15 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ठेके से शराब लाने से मना करने पर सादा वर्दी में दरोगा ने युवक से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खन्ना में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही वायरल वीडियो की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कस्बा खन्ना निवासी कपिल कुमार सिंह 12 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने बीमार पिता वीरेंद्र सिंह के खिलाफ दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। आरोप है कि कस्बे में शराब ठेके के बाहर सादा वर्दी में बैठे एसआई भूपेंद्र सिंह यादव ने उसे गाली-गलौज करते हुए अपने पास बुलाया। ठेके के अंदर से शराब लाने की बात कही। मना करने पर दरोगा ने मारपीट कर दी, जेल भेजने की धमकी भी दी।
शुक्रवार को युवक से मारपीट करते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पीड़ित ने भी एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने खन्ना थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं।