फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Inspection of gunpowder and explosives warehouses

Mahoba News: बारूद और विस्फोटक पदार्थों के गोदामों की हुई जांच

Sat, 15 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 15 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Inspection of gunpowder and explosives warehouses
महोबा। दिल्ली में हुए आतंकी हमले को लेकर पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बारूद और विस्फोटक पदार्थों के गोदामों का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में सीओ तेजप्रकाश सिंह व एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने खनन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और थानाध्यक्ष कबरई ने कबरई क्षेत्र में अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड व एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने क्षेत्र में स्थित बारूद और विस्फोटक पदार्थों के गोदामों की संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान गोदामों में उपलब्ध सामग्री, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों, अभिलेखों और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई। हालांकि, चेकिंग में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आया।
विज्ञापन

--------------

साइबर ठगों से रहें सतर्क
महोबा। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और साइबर जागरूकता के लिए पुलिस ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण के साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को वूमेन पॉवर लाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed