फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Infectious diseases wreak havoc, innocent child dies due to vomiting and diarrhea

Mahoba News: संक्रामक बीमारियोंं का कहर, उल्टी-दस्त से मासूम की मौत

Wed, 09 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Infectious diseases wreak havoc, innocent child dies due to vomiting and diarrhea
महोबा। बारिश के मौसम में लोग विभिन्न संक्रामक बीमारियोंं की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम की मौत हो गई। 24 घंटे में 11 लोगों को गंभीर हालत में वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, बुखार, पेटदर्द, बदनदर्द, संक्रमण आदि के मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार है। उधर, निजी अस्पतालों में भी इन मरीजों की भीड़ जुट रही है। चिकित्सक बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवा लेने तक के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों को दिखाने के लिए भी मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ी। ओपीडी में 869 मरीजों का उपचार किया गया। 24 घंटे में बुखार, पेटदर्द और उल्टी से ग्रसित कोमल, सुभान, कल्ली, साधना, मुन्नी, रिषभ, शिवांश, संजय, दुर्गा, धर्मेंद्र व चंद्रप्रकाश को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी करन के 11 माह के बेटे उदयभान की मंगलवार की रात उल्टी-दस्त होने पर हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। प्रतिदिन ताजा भोजन लें। बाजार में बिकने वाले कटे व सड़े फल और खुले में रखी खाद्य सामग्री खाने से बचें। बच्चों को खास तौर पर फुल हाथ-पैर के कपड़े पहनाएं। गंदगी और पानी भरे स्थानों में न खेलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed