फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Inauguration of Swachhta Hi Seva Fortnight

Mahoba News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

Wed, 18 Sep 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 18 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Swachhta Hi Seva Fortnight
महोबा। प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार, गरीबी उन्मूलन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कीरत सागर तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और स्वच्छता पखवाड़े को लेकर झाड़ू लगाकर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी व प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन किया और सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द निस्तारण कराया जाएगा। डीएम मृदुल चौधरी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 600 से ज्यादा स्थानों पर सफाई के लिए 600 स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। जहां पर श्रमदान कार्यक्रम होंगे।
बाद में प्रभारी मंत्री ने शहीद राकेश चौरसिया के स्मारक में फूलमाला चढ़ाकर नमन किया। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, एसपी पलाश बंसल, एडीएम रामप्रकाश, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।

एक माह में गोशाला का काम पूरा करने के निर्देश
महोबा। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत टीकामऊ में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि एक माह के अंदर गोशाला का गुणवत्तापूर्ण कार्य कराकर हैंडओवर किया जाए।

गोवंशों के लिए नेपियर घास भी उगाई जाए। अमृत सरोवर तट पर पौधरोपण किया। प्रभारी मंत्री ने बड़ी चंद्रिका माता मंदिर के पास पालिका की ओर से वंदन योजना के तहत निर्माणाधीन सत्संग भवन का निरीक्षण किया। यहां गरीब बेटियों के विवाह व धार्मिक आयोजन होंगे। ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर हुआ। इस दौरान क्षय रोग के पांच मरीजों को पोषण पोटली सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed