फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Inauguration of forest festival, MP and DM planted saplings

वन महोत्सव का हुआ आगाज, सांसद व डीएम ने रोपित किए पौधे

Wed, 01 Jul 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of forest festival, MP and DM planted saplings
महोबा। जिला स्तरीय वन महोत्सव का बुधवार से आगाज हो गया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व डीएम एके तिवारी ने पौधरोपण किया। जिले को वन महोत्सव के दौरान 46 लाख 78 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

वन महोत्सव की गोष्ठी के दौरान सांसद ने कहा कि वन महोत्सव मनाना सार्थक तब होगा, जब हर व्यक्ति हर घर-आंगन में एक-एक पौधा लगाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पेड़ों के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते। पेड़ों को लगाने से हम सुख-शांति से जीवन बिता सकते हैं और आने वाली पीढ़ी को भी जीवन दे सकते हैं। यदि वन ही नहीं होंगे तो धरती पर किसी भी प्रकार का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि वृक्षों से बढ़कर हमारा हितैषी और कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में वनाच्छादन मात्र 5 प्रतिशत के आसपास ही है, जो आदर्श वनाच्छादन 33 प्रतिशत से काफी कम है। उन्होंने लोगों से मानसून सत्र वन महोत्सव में कम से कम प्रति व्यक्ति एक पौधा जरूर रोपित करने की अपील की। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार चौरसिया, सीडीओ हीरा सिंह, डीएफओ सुधीर कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed