फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In the first phase, polling stations will be adjusted

Mahoba News: प्रथम चरण में मतदान केंद्रों का होगा समायोजन

Sat, 17 Oct 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, polling stations will be adjusted
-डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

महोबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसको लेकर डीएम प्रभास कुमार ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मतदान केंद्रों का समायोजन की कार्यवाही 1,200 मतदाता प्रति मतदान केंद्र व दो किमी क्षेत्र के तहत की जाएगी। बताया कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि को लेकर पूर्व में अंतिम रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों का पुन: भौतिक सत्यापन 18 अक्तूबर तक किया जाएगा। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची आपत्ति और सुझाव के लिए 19 अक्तूबर को उपलब्ध कराई जाएगी। आपत्ति व सुझाव 23 अक्तूबर तक उपलब्ध करा सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिकों के निर्वाचक नामावली संबंधी फार्म प्राप्त किए जाएंगे और अंतिम प्रकाशन में सम्मिलित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तीन अर्हता तिथियाें एक अप्रैल 2027, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2027 के लिए अग्रिम आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। चार जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed