फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If there is a power trip in the crusher industry area, the salaries of the officials will be stopped.

Mahoba News: क्रशर उद्योग क्षेत्र की बिजली ट्रिप हुई तो अधिकारियों का रुकेगा वेतन

Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
If there is a power trip in the crusher industry area, the salaries of the officials will be stopped.
फोटो 08 एमएएचपी 13 परिचय-उद्योगबंधु की बैठक में समस्याएं रखते व्यापारी। स्रोत: सूचना विभाग
कबरई/महोबा। पत्थरमंडी में संचालित क्रशरों को मिलने वाली बिजली आपूर्ति में यदि ट्रिपिंग हुई तो बिजली विभाग के अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। कई बार निर्देश देने के बाद भी हालात नहीं सुधरने पर बुधवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि क्रशर उद्योगों को मिलने वाली बिजली आपूर्ति में प्रति घंटे चार से पांच बार तक बिजली की ट्रिपिंग हो रही है, इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इस पर डीएम गजल भारद्वाज ने अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर समेत सभी अधिशासी अभियंताओं को ट्रिपिंग का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी इस समस्या के निराकरण से संबंधित विभागीय गाइडलाइन प्रस्तुत करें। यदि दस दिनों में समाधान नहीं होता है तो अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

क्रशर यूनियन के पदाधिकारी रूपेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से पत्थर, गिट्टी, डस्ट आदि का अवैध परिवहन खरका–बसहरी मार्ग, शाहपहाड़ी मार्ग और पहरा मार्ग से किया जा रहा है। यह ट्रक बिना रॉयल्टी के जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है। इनके पकड़े जाने पर ट्रक चालक महोबा जिले के स्टोन क्रशरों से लोडिंग का झूठा दावा करते हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम शिवध्यान पांडेय को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश सीमा से सटे क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जाए। बैठक में एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एआरटीओ दयाशंकर, सीडीओ बलराम कुमार, उद्योग उपायुक्त महेश सरोज, भागीरथ नगायच, रामजी गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

कबरई में पेयजल संकट का भी गूंजा मुद्दा
महोबा। उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने सड़क और पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। बताया कि हर घर नल से जल योजना के तहत कबरई में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस पर डीएम ने नवंबर माह से पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।। कुछ व्यापारियों ने महोबा शहर के अंदर सड़क के बीचोंबीच लगे बिजली के खंभों से हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही परमानंद तिराहा से कीरत सागर तक बाईपास मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed