फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If carbon is low then environment will be right: Dr. Muralitharan

कार्बन कम होगा तो पर्यावरण सही रहेगा ः डॉ. मुरलीधरन

Wed, 06 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
If carbon is low then environment will be right: Dr. Muralitharan
महोबा। विश्व के बढ़ते तापमान के दुष्प्रभावों से उपजे पर्यावरण संकट, खाद संकट, बंजर होती जमीन के कारणों पर विचार विमर्श के लिए शहर के चंद्रिका महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी हुई। इसमें प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एस मुरलीधरन ने कहा कि तापमान में वृद्धि एक स्वत: चराचर प्रक्रिया है। वर्तमान में समूचा विश्व इस संकट का सामना कर रहा है। इस पर विचार करने की जरूरत है कि इस भीषण समस्या से किस प्रकाश छुटकारा मिले।
विज्ञापन

हमें कार्बन उत्सर्जन कम करना इस भीषण समस्या से छुटकारे का पहला जरूरी कदम होगा। संगोष्ठी में प्रख्यात वैज्ञानिक मुरलीधरन ने कहा कि अब विकास हमें पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए करना होगा। तभी हम इस समस्या से निपटने की आशा कर सकते हैं। यही समय की मांग भी है। डीआरडीए के पूर्व वैज्ञानिक विचित्र गंगवार ने कहा कि व्यक्ति के जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि देश के विकास में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी जिज्ञासा होगी, उतनी ही प्रयासों की सफलता निर्भर करती है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने आचरण की शुद्धता, भाव और विचारों की शुद्धता पर बल दिया। उन्होंने बायो टॉयलेट के महत्व और पर्यावरण में उसके योगदान का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र रावत ने कहा कि पर्यावरण का सवाल पूरे विश्व के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वर्तमान में जल, जंगल और जमीन पर संकट मंडरा रहा है। इन सबके पीछे सरकारों को दोष देना उचित नहीं है। हम भी इसमें बराबर के दोषी हैं। इस दौरान प्रख्यात वैज्ञानिक ने धुआं रहित चूल्हा बनाकर इसके उपयोग पर जोर दिया। कहा कि इससे न सिर्फ लकड़ी की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। यहां कॉलेज के प्रबंधक अरविंद सिंह कछवाह, डॉ. नितिन द्विवेदी के प्रवक्ता व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed