फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If a student gets nomination in two places then the headmaster will measure

Mahoba News: एक छात्र के दो जगह नामांकन मिले तो नपेंगे प्रधानाध्यापक

Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
If a student gets nomination in two places then the headmaster will measure
चरखारी (महोबा)। निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के साथ सरकारी स्कूलों की भी सुविधाएं लेने का फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। अब परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के चक्कर में निजी स्कूलों में पहले से अध्ययनरत छात्रों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराना प्रधानाध्यापकों को महंगा पड़ेगा। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी चरखारी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की है। तमाम परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक छात्र संख्या बढ़ाने के लिए ऐसे बच्चों का भी नामांकन कर लेते हैं जो पहले से ही निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। ये छात्र परिषदीय स्कूलों में नहीं आते और सभी सुविधाओं का लाभ लेते हैं। छात्रों की सही संख्या का पता लगाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यू-डायस पोर्टल शुरू किया गया है। जिले में 363 बच्चे ऐसे सामने आए जिनका नामांकन दो-दो स्कूलों में है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर इस मामले को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी चरखारी प्रीति राजपूत ने क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा है कि नामांकन बढ़ाने के चक्कर में छात्रों का दाखिला न लें। जो बच्चे नियमित विद्यालय आएं, उन्हें सुविधाओं का लाभ दिया जाए। यदि इस तरह के मामले सामने आते हैं तो संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed