{"_id":"5ac7b98c4f1c1bbb618b5dc8","slug":"ht-runs-in-homes-millions-of-tools-blow","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा एचटी करंट, लाखों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा एचटी करंट, लाखों के उपकरण फुंके
mahoba
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के वार्ड नंबर-10 में गुरुवार की रात उपभोक्ताओं के घरों में हाई वोल्टेज करंट आने से बिजली उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा उपजिलाधिकारी से घटना की जांच कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
कस्बे के वार्ड नंबर 10 में दो दर्जन से अधिक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से मोहम्मद शाकिर, रामेश्वर प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद, राजकुमार सहित दो दर्जन से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक गए। मोहम्मद शाकिर का सबमर्सिबल पंप, आरओ, पंखे, कूलर सहित अन्य उपकरण फुंके। इसी प्रकार रामेश्वर प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद के इनवर्टर, पंखे, लाइट, मोबाइल सहित भारी मात्रा में उपकरण फुंके है। लाखों रुपये कीमत के बिजली उपकरण फुंकने से लोगों में आक्रोश है।
पीड़ित उपभोक्ताओं ने उप.जिलाधिकारी कुलपहाड़ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से रात 3 बजे अचानक घरों मेंहाई वोल्टेज आ गया। जिससे दो दर्जन परिवारों के उपकरण फुंक गए और उपभोक्ताओं का लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नुकसान की भरपाई कराए जाने की मांग की है। उधर बिजली विभाग के जेई शैलेंद्र कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर की तकनीकी कमी के चलते घटना हुई है। जिसकी जांच कराई जा रही है।