फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   House caught fire due to short circuit, cash worth one lakh and household items burnt

Mahoba News: शाॅर्ट-सर्किट से मकान में लगी आग, एक लाख की नकदी व गृहस्थी जली

Thu, 02 Jan 2025 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
House caught fire due to short circuit, cash worth one lakh and household items burnt
महोबा। थाना खन्ना के मवईखुर्द गांव में एक मकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से 1.20 लाख की नकदी और गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मवईखुर्द निवासी कृष्णदत्त गोस्वामी बृहस्पतिवार को मकान में ताला लगाकर अपने बगीचे गए थे। तभी बिजली की शॉर्ट-सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुए का गुबार उठने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने पीड़ित को सूचना देते हुए आसपास स्थित जल स्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक मकान में रखी 1.20 लाख की नकदी, गृहस्थी, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर बर्बाद हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना में दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed