फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   home,police,report,FIR,injured

दबंगों ने घर में घुसकर बोला जानलेवा हमला, 13 लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 28 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
home,police,report,FIR,injured
महोबा। शहर के मोहल्ला मिलकीपुरा निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह परिवार समेत घर पर था। तभी एक दर्जन से अधिक लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। युवक के विरोध करने पर उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव के लिए आई पत्नी से छेड़छाड़ की। साथ ही वृद्ध मां को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इरफान सिद्दीकी, चीकू, मनु व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़खानी और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed