फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   High School and Intermediate model papers uploaded to the website.

Mahoba News: हाईस्कूल-इंटर के मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड

Thu, 08 Oct 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
High School and Intermediate model papers uploaded to the website.
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र के प्रारूप, अंकों के विभाजन और प्रश्नों की संरचना को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित लगभग 160 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 29 हजार विद्यार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यार्थी सिर्फ किताबों पर निर्भर न रहकर पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और नए मॉडल पेपरों का गहनता से अध्ययन कर रहे हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिल रही है कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और परीक्षा की तैयारी किस स्तर की होनी चाहिए। वेबसाइट पर इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र जैसे विषयों के मॉडल पेपर अपलोड किए गए हैं। डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर छात्रों को मॉडल पेपर की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed