{"_id":"6ac7e3a85bc7ce0a0f00d544","slug":"no-trace-of-the-boy-who-drowned-in-the-river-search-continues-mahoba-news-c-215-1-ckt1003-137421-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नदी में डूबे बालक का सुराग नहीं, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नदी में डूबे बालक का सुराग नहीं, तलाश जारी
विज्ञापन
फोटो 08 सीकेटीपी 26 बागे नदी में डूबे बालक को नाव से खोजती एसडीआरएफ टीम। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। ओरा गांव में महाबुलिया विसर्जन के दौरान बागे नदी में डूबे 10 वर्षीय बालक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं।
बुधवार शाम ओरा गांव निवासी अनिल मिश्रा की बेटी बेटू (12), बेटा शिवांश उर्फ शिवम (10) और पड़ोसी प्राची (10) अन्य बच्चों के साथ महाबुलिया विसर्जन करने नदी गई थी। विसर्जन के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण लेखपाल और ननकवा रैदास ने नदी में कूदकर बेटू और प्राची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवांश का कुछ पता नहीं चला।
सूचना पर थाना प्रभारी निशि कांत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई। सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। बृहस्पतिवार सुबह से टीम नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी हुई है।