फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Herds of Nilgais are entering the fields and eating the crops, causing distress to Bundela farmers.

Mahoba News: नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर चट कर रहे फसल, बुंदेले किसान परेशान

Sun, 15 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Herds of Nilgais are entering the fields and eating the crops, causing distress to Bundela farmers.
फोटो 14 एमएएचपी 14 परिचय-तहसील कुलपहाड़ ​स्थित खेत में इस तरह झुंड में घुसकर फसल बर्बाद कर रहीं
महोबा/कुलपहाड़। अन्ना मवेशियों के बाद अब नीलगाय बुंदेलखंड के किसानों के लिए मुसीबत बन गई हैं। झुंड में आने वाली नीलगायों ने रबी सीजन की फसलों को चट कर रही है। खेतों में खड़ी फसल चौपट होने से किसान परेशान हैं। मेहनत पर पानी फिरता देख किसान रात-दिन जागकर फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष 2.18 लाख हेक्टेयर में गेहूं, मटर, चना, सरसों आदि की फसल बोई गई है। अब खेतोंं में फसल तैयार हो रही हैं। लहलहाती हुई फसल को देखकर नीलगायों के झुंड खेतों में घुस कर फसल चट कर रहे हैं। जंगल में पेड़ों के नष्ट होने के बाद भोजन की तलाश में अब नीलगाय बस्तियों की ओर आने लगी है। जिससे किसान पूरी रात जागकर फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं। झुंड में आने वाली नीलगायों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि वह वह एक ही बार में बड़े खेतों में लगी फसल नष्ट कर देती हैं। जंगल के किनारे खेती करने वाले कुलपहाड़ और सुगिरा बूढ़ी ,बोरा सतारी के अधिकांश किसान इनकी आतंक से परेशान है। वन विभाग की ओर से नीलगायों को वन्य जीव घोषित किए जाने के बाद से इसका शिकार प्रतिबंधित है। इससे किसानों के लिए नीलगाय बड़ी समस्या बन गई हैं।
विज्ञापन

---------
फसल बर्बाद, किसान ने मांगी आर्थिक सहायता
कुलपहाड़। रबी सीजन की फसल के पकने के साथ ही नीलगायों का आतंक तेज हो गया है। इससे किसान परेशान हैं। कुलपहाड़ क्षेत्र में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। नीलगायों के झुंड खेतों को चौपट कर रहे हैं। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। कुलपहाड़ के किसान राघवेंद्र ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फसल बर्बाद होने से किसान ने की थी आत्महत्या
कुलपहाड़। कुलपहाड़ निवासी ठाकुरदास ने पिछले दिनों फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के बेटे राघवेंद्र अहिरवार ने डीएम को शिकायती पत्र सौंप कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह सुगिरा निवासी फूलन यादव की जमीन बटाई पर लिए है। जिसमें मटर और गेहूं की फसल बोई थी लेकिन नीलगायों ने उसकी फसल नष्ट कर दी। इससे लागत निकालना भी मुश्किल है। इसी गम में पिता ने आत्महत्या कर ली थी। उसने प्रशासन से मांग की है कि उसकी फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।
---------
किसानों ने बयां किया दर्द
सुगिरा गांव के किसान अशोक कुशवाहा का कहना है कि कड़ी मेहनत कर रबी सीजन की फसल को तैयार किया। नीलगायों के झुंड फसलों को चौपट कर रहे हैं। इस समस्या से निजात मिलना चाहिए।
---------
लाड़पुर के किसान करन राजपूत कहते हैं कि नीलगायों के झुंड ने कृषि उत्पादन में परेशानी बढ़ा दी है। नीलगाय फसल को बर्बाद कर रही हैं। इससे रबी सीजन की फसल की इस बार लागत निकलना मुश्किल है।
---------
सुगिरा के किसान सुबोध बाबू का कहना है कि कुलपहाड़ क्षेत्र में नीलगायों की समस्या ज्यादा है। नीलगायों के झुंड फसलों को बर्बाद कर रहे है। इस समस्या का स्थाई समाधान हो और बर्बाद फसलों का मुआवजा मिले।

---------
किसान वन विभाग से स्वीकृति लेकर फसल उजाड़ रहे वन रोज को मार सकते हैं। यह स्वीकृति चीफ कंजरवेटिव फॉरेस्ट की ओर से प्रदान की जाती है। यदि बिना स्वीकृति वन रोज को मारेंगे तो उन पर वन जीव हत्या का मुकदमा चलेगा। -जितेंद्र कुमार, रेंजर, वन रेंज अजनर।

फोटो 14 एमएएचपी 14 परिचय-तहसील कुलपहाड़ स्थित खेत में इस तरह झुंड में घुसकर फसल बर्बाद कर रहीं

फोटो 14 एमएएचपी 14 परिचय-तहसील कुलपहाड़ स्थित खेत में इस तरह झुंड में घुसकर फसल बर्बाद कर रहीं

फोटो 14 एमएएचपी 14 परिचय-तहसील कुलपहाड़ स्थित खेत में इस तरह झुंड में घुसकर फसल बर्बाद कर रहीं

फोटो 14 एमएएचपी 14 परिचय-तहसील कुलपहाड़ स्थित खेत में इस तरह झुंड में घुसकर फसल बर्बाद कर रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed