फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heavy rain leaves roads waterlogged; water enters homes and shops.

Mahoba News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, घरों व दुकानों में घुसा पानी

Sat, 19 Sep 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain leaves roads waterlogged; water enters homes and shops.
फोटो 19 एमएएचपी 06 परिचय-कस्बा पनवाड़ी में मुख्य मार्ग पर जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद
महोबा/पनवाड़ी। मानसून अंतिम समय में भी मेहरबान है। दो दिन से निकल रही तेज धूप के बाद शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह करीब 11 बजे डेढ़ घंटे झमाझम बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। कस्बा पनवाड़ी में सड़क पर दो से ढाई फीट तक पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन से निकल रही तेज धूप के चलते उमस व गर्मी से लोग परेशान थे। सुबह आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं ब्लॉक पनवाड़ी क्षेत्र में डेढ़ घंटे झमाझम बारिश होने से गलियों और सड़कें जलमग्न हो गईं। ग्रामीण रामप्रकाश, देवीदीन, मुन्ना आदि ने बताया कि रविदास मंदिर, तिवारीपुरी, जीजीआईसी मार्ग समेत प्रमुख मार्गों में दो से ढाई फीट तक जलभराव हुआ।
विज्ञापन

निचाई वाले इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। इससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ। पूरे दिन लोग पानी निकालते रहे। शहर में बारिश से रोडवेज बस स्टैंड, गांधीनगर, शुक्रवारी बाजार आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। हालांकि, मौसम बदलने और बारिश होने से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

फोटो 19 एमएएचपी 06 परिचय-कस्बा पनवाड़ी में मुख्य मार्ग पर जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद

फोटो 19 एमएएचपी 06 परिचय-कस्बा पनवाड़ी में मुख्य मार्ग पर जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed