{"_id":"62e42ade5d7f926ece3c7cb9","slug":"heavy-rain-in-mp-water-level-of-urmil-dam-increased-by-one-and-a-half-meters-mahoba-news-knp7101925136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के चमन चौराहा स्थित बेकरी दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रु पये का माल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तहसीलदार और लेखपाल ने क्षति का आकलन कर सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
कचेरनपुरा निवासी निहाल की चमन चौराहा पर बेकरी की दुकान है। गुरुवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे दुकान से धुआं निकलता देख अन्य दुकानदारों ने पीड़ित को सूचना दी। पीड़ित व अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाई लेकिन तब तक दुकान में रखे दो फ्रिज, एलसीडी, डीवीआर कैमरा, नमकीन, बिस्किट, काउंटर समेत तीन लाख रुपये कीमत से अधिक का माल जलकर बर्बाद हो गया।
पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और राजस्व विभाग को दी है। सूचना पर तहसीलदार विपिन कुमार, लेखपाल रामबाबू ने आग से हुई क्षति का आकलन किया। अधिकारियों ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर सरकारी सहायता का भरोसा दिया।