{"_id":"62e42a30ba3ce8589a15d550","slug":"heavy-rain-in-mp-water-level-of-urmil-dam-increased-by-one-and-a-half-meters-mahoba-news-knp71019198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में झमाझम बारिश से उर्मिल बांध का बढ़ा डेढ़ मीटर जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में झमाझम बारिश से उर्मिल बांध का बढ़ा डेढ़ मीटर जलस्तर
विज्ञापन
महोबा। मध्यप्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से जिले का बांधों को जलस्तर बढ़ा है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में डेढ़ मीटर पानी का इजाफा हुआ है। कबरई व चंद्रावल बांध भंडारण क्षमता के नजदीक हैं। ऐसे में इस बार किसानों को सिंचाई और पेयजल के लिए भरपूर पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, जिले में मानसून सत्र का एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी बेहतर बारिश नहीं हुई है।
जिले की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध बीते कई सालों से बेहतर बारिश न होने के चलते अपनी भंडारण क्षमता के अनुरूप नहीं भर पाया। बांध में पानी कम होने से पिछले साल किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिला था।
बांध से शहर को पेयजल आपूर्ति की गई। पिछले एक सप्ताह से मध्यप्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में झमाझम बारिश होने से बांध का जलस्तर बढ़ा है। एक दिन पहले बांध में 227.40 मीटर पानी था। जोकि अब बढ़कर 228.90 मीटर हो गया है। ऐसे में इस बार बांध के पूरी भंडारण क्षमता के साथ भरने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिले में पांच बांध स्थित है। जिससे सिंचाई व पेयजल के लिए पानी मुहैया कराया जाता है। सीमा पर बने लहच्यूरा बांध से अन्य बांधों के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कबरई व चंद्रावल बांध पूरी क्षमता से भरने की कगार पर हैं। सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद का कहना है कि एमपी में बेहतर बारिश होने से वहां के चेकडैम ओवरफ्लो हो गए हैं। जिससे उर्मिल बांध में पानी बढ़ने लगा है।
बांधों की निगरानी के लिए बनी चौकी
मध्यप्रदेश के साथ आसपास के जिले में भी एक सप्ताह से बारिश हो रही है। जिससे बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांधों की निगरानी के लिए चौकी बनाई गईं हैं। जहां चार-चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कर्मचारी पल-पल की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। लहच्यूरा बांध के फुल होने के चलते आसपास के सात गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
बांधों की स्थिति
बांध का नाम -- वर्तमान स्थिति (मीटर) -- कुल भंडारण क्षमता (मीटर)
उर्मिल -- 228.90 -- 237.43
कबरई -- 156.30 -- 157.00
अर्जुन -- 173.18 -- 176.17
चंद्रावल -- 150.69 -- 152.40
मझगवां -- 218.75 -- 224.33