{"_id":"5ede75a58ebc3e90731e764e","slug":"health-services-of-22-villages-have-come-to-a-standstill-due-to-dr-s-absence-mahoba-news-knp5644608129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के न आने से 22 गांव की स्वास्थ्य सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के न आने से 22 गांव की स्वास्थ्य सेवाएं ठप
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में आठ माह से डॉक्टर न होने के कारण 22 गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों को 18 किमी दूर मौदहा या कबरई उपचार के लिए जाना पड़ता है। डॉक्टर के न आने से यहां पर तैनात फॉर्मासिस्ट भी मनमर्जी से अस्पताल पहुंचता हैं। इससे मरीज अस्पताल में बैठे-बैठे घर लौट जाते हैं।
लगभग एक साल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में डॉ. पंकज राजपूत की नियुक्ति हुई थी। चिकित्सक ने करीब चार माह तक नौकरी की। इसके बाद वह बिना छुट्टी लिए चले गए। डॉक्टर के न आने से खन्ना, चिचारा, बरभौली, मवई खुर्द, बन्नी, कहरा, बहिंगा, तमौरा, खम्हरिया, गुढ़ा, पुरा, सिरसी सहित करीब 22 गांव के लोगों की स्वास्थ्य सेवा ठप हो गई है। जिससे मजबूरन क्षेत्र के मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा और कबरई में उपचार कराने के लिए जाने लगे। डॉक्टर के गायब रहने से फॉर्मासिस्ट भी मनमर्जी से अस्पताल आने जाने लगे।
सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि डॉक्टर के कई माह तक न आने पर उन्हें को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद रिमांडर भी भेजा गया, फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर लिखापढ़ी की गई है। जिले में डॉक्टरों की कमी होने के कारण किसी अन्य डॉक्टर को अटैच नहीं किया है। डॉक्टरों के आने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।