{"_id":"60eb1e128ebc3ed6662eb057","slug":"health-corona-mahoba-news-mahoba-news-knp639490912","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महोबा में भी आरटीपीसीआर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महोबा में भी आरटीपीसीआर जांच शुरू
विज्ञापन
महोबा। कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए अब जिलेवासियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुछ घंटों में ही जांच रिपोर्ट मिलेगी। इससे मरीज की ट्रैकिंग और इलाज का आसान होगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यहां जिला अस्पताल में स्थित रियल टाइम पेरीमिरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) लैब का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में शामिल जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से इस लैब में कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी। आरटीपीसीआर लैब स्थापित होने से कोरोना जांच की गति में तेजी आएगी। इसके बाद जिले में प्रत्येक दिन करीब 600 लोगों की जांच की जा सकेगी। यह लैब बायो सेफ्टी लेवल टू की है। यानी यहां सुरक्षित ढंग से नमूनों की सटीक जांच हो सकेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि जांच के लिए सैंपल अभी तक झांसी व लखनऊ भेजना पड़ता था। रिपोर्ट आने में तीन दिन से भी ज्यादा समय लगता था। इससे मरीज की ट्रैकिंग व उपचार सही तरीके से नहीं हो पाता था। लेकिन अब आरटीपीसीआर से जांच चालू हो जाने के बाद सैंपल बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। अब लगभग छह से सात घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एसीएमओ डा. जीआर रत्मेले व डा. योगेंद्र राजावत, सीएमएस डा. आरपी मिश्रा, डा. एसके वर्मा सहित जिला अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।