{"_id":"60d0cccf8ebc3e342479c29a","slug":"health-cm-corona-mahoba-news-mahoba-news-knp6354792194","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना मुक्त जिला बना महोबा, सीएम योगी ने की खूब तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना मुक्त जिला बना महोबा, सीएम योगी ने की खूब तारीफ
Mon, 21 Jun 2021 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:00 PM IST
सार
महोबा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। बुंदेलखंड के जिले की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद महोबा में अब एक भी संक्रमित मरीज नहीं हैं। सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिसका श्रेय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को है।
मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी है। महोबा की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में टेस्टिंग जारी रखी जाए।