फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,civic,mahoba news

उमस भरी गर्मी में डायरिया व बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 12 Jul 2021 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
health,civic,mahoba news
महोबा। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी में डायरिया और बुखार के मरीज बढ़ रहे है। रोजाना 20 से 25 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 648 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि गर्मी अधिक होने से रोजाना डायरिया, बुखार, पीलिया, स्टोन की समस्या के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ कृपा राम राजपूत ने बताया बच्चों में फीवर, उल्टी दस्त व तेज बुखार के साथ झटके आने की समस्या के मरीज आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 648 मरीज का उपचार किया गया है। रोजाना करीब 20 से 25 डायरिया पीड़ित मरीज अस्पताल मे भर्ती हो रहे हैं। गर्मी के दौरान डिहाइड्रेशन ज्यादा होता है। इससे उल्टी-दस्त होने से शरीर में कमजोरी आ जाती है।
विज्ञापन

कैसे करें डायरिया से बचाव
- मसालेदार भोजन, मांस के सेवन से बचें
- ताजा भोजन का सेवन करें, बासी भोजन कदापि न लें
- गर्मी खानपान में तरल पदार्थ का सेवन करें।
- खाने की जगह तरल पदार्थ का करें सेवन
- प्रतिदिन नीबू पानी, ओआरएस घोल, ताजा फलों का जूस आदि के सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed