{"_id":"2c90d63a198b81523bb190367e9a40cd","slug":"he-display-of-power-demand-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कबरई के ग्राम खन्ना में बिजली लाइन बिछाए जाने में भेदभाव बरते जाने से नाराज आधा सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। गुस्साएं ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लाइन बिछवाने की मांग की।
राजीवगांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत ग्राम खन्ना में बिजली लाइन बिछाकर विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। जबकि इसी गाव के भाग दलित बस्ती में बिजली लाइन नहीं बिछाई जा रही है। जिससे नाराज आधा सैकड़ा लोगों ने एकत्र होकर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया कि गांव के दो तिहाई भाग में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत खंभे गाड़ने व लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जबकि गांव का ही हिस्सा दलित बस्ती में न तो खंभे लगाए जा रहे है और नही लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। जो कि दलित बस्ती के लोगों के साथ अन्याय है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को बताया कि अगर दलित इलाके में खंभे लगाने व लाइन बिछाने का काम नहीं किया गया तो ग्रामीण गांव में बिजली लाइन नहीं बिछने देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि काम ठप कर ग्रामीण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। डीएम ने ग्रामीणों को नियमानुसार कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में रामफल, कमल, रामश्री, गोमती, छोटे लाल, बाबूलाल, रमेश आदि शामिल हैं।