फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Guru Gobind Singh celebrated Lights

गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया

Sat, 16 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा। Updated Sat, 16 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh celebrated Lights
सिख समुदाय की दसवें गुरू, गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के प्रति सिख समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का पाठ आशा दी वार हजूरी रागी जत्था द्वारा किया गया। कानपुर से आए जसविंदर सिंह ने सुंदर गुरुवाणी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे गुरुद्वारा परिसर से गुरूद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार दलीप सिंह सरदार अमरजीत सिंह के नेतृत्व में बैंड बाजों और डीजे की धुनों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे हाथों में तलवार लिए और करतब दिखाते चल रहे थे। शोभा यात्रा में सजे-धजे घोड़े नृत्य करते चल रहे थे। इसके बाद अमृतसर से आई नीलिया फौजी की टोली गतका और तलवारबाजी के करतब दिखाते चल रही थी। इसके पीछे पंच प्यारे हाथ में तलवार लिए सड़क पर नंगे पैर चल रहे थे। वहीं महिलाएं पंज प्यारों के आगे की सड़क साफ करते व फूल बिखेरती चल रही थीं। शोभायात्रा आल्हा चौक, तहसील चौराहा, सर्राफा चौराहा, मुख्य मार्ग, ऊदल चौक सहित शहर के परंपरागत मार्गों होती हुई 8.30 बजे गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान सिख समुदाय के लोग जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल का उद्घोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा के पीछे महिलाएं शबद कीर्तन करते चल रही थी। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित जिला जज चैतन्य कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि श्री गुरू गोविंद सिंह जी ने लोगों को सच्चाई का रास्ता दिखाया। हम सभी को गुरू गोविंद सिंह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। साहित्य परिषद के अध्यक्ष रमेश जैदका ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह द्वारा दी गई कुर्बानी को कभी भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर इकबाल अहमद, भागवत प्रसाद गप्ता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद खरे, महामंत्री रामसहाय राजपूत, नंदकिशोर पस्तौर, शिवकुमार गोस्वामी सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


लुधियाना की टोली ने दिखाए करतब
महोबा। गुरू गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान लुधियाना से आई टोली ने जगह जगह गटका और तलवारबाजी का साहसिक प्रदर्शन दिखाया। टीम का करतब देख लोग दांतो तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हा गए। टोली द्वारा किए जा रहे करतब देखने के लिए लोगोें की भारी भीड़ जुटी। सिख समुदाय के छोटे छोटे बच्चों द्वारा दिखाए गए करतब शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा का हुआ स्वागत
 श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा का हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। आल्हा चौक मे मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी , व्यापार मंडल के अलावा अन्य लोगों ने शोभायात्रा को चाय व पानी पिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed