{"_id":"69af16a4a8577a38040da0d4","slug":"gulal-was-thrown-in-abundance-during-holi-milan-flowers-were-showered-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123191-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: होली मिलन में जमकर उड़ा गुलाल, हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: होली मिलन में जमकर उड़ा गुलाल, हुई पुष्प वर्षा
Tue, 10 Mar 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 15 परिचय-कलाकारों के संग होली खेलते चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद
चरखारी (महोबा)। कस्बे के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के गुमान बिहारी मंदिर रायनपुर में रविवार की देर शाम होली मिलन का आयोजन हुआ। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। कानपुर से आए आरकेस्ट्रा कलाकारों ने होली गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
चरखारी विधायक डाॅ. बृजभूषण राजपूत की ओर से आयोजित होली मिलन में फूलों से होली खेली गई। विधायक स्वयं कलाकारों के साथ होली खेलते और पुष्प वर्षा करते नजर आए। आरकेस्ट्रा कलाकारों ने होली के गीत, फूलों की होली व होली नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर, कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, सामंत राजपूत, रोहित कटियार, प्रबल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
होली मिलन में फाग गायन की रही धूम
चरखारी। अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से कस्बा चरखारी के गोवर्धननाथ मेला प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव, पालिकाध्यक्ष मंजू रामपाल कुशवाहा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इस दौरान दीक्षा और प्रतीक्षा ने सरस्वती वंदना, भजन व फाग गायन कर होली मिलन समारोह में शमा बांधी। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव, जिलाध्यक्ष बृजगोपाल यादव, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, डॉ. सनत राजपूत, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय राज यादव, प्राण सिंह यादव आदि मौजूद रहे।