फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Groups of youth will distribute yellow rice and leaflets from door to door

Mahoba News: युवाओं की टोलियां घर-घर बांटेंगी पीले चावल व पत्रक

Fri, 29 Dec 2023 04:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Groups of youth will distribute yellow rice and leaflets from door to door
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर के आल्हा चौक स्थित केशव स्मृति भवन में बैठक आयोजित हुई। जिसमें आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रणनीति बनाई। तय किया गया कि युवाओं की टोलियां बनाकर घर-घर में पीले चावल व पत्रक दिए जाएंगे।



विहिप के जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे ने बताया कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ जिले के प्रत्येक मंदिर में रामकथा, रामधुन, हनुमान चालीसा आदि आयोजन कराए जाएंगे। जिलामंत्री मयंक तिवारी ने बताया कि प्रमुख स्थानों, गांव व ब्लॉकस्तर पर यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। एक से 15 जनवरी तक हिंदू संगठन टोलियां बनाकर हर परिवार तक प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीले चावल, पत्रक और चित्र देकर निमंत्रण देगा। आरएसएस के जिला प्रचारक संतोष कुमार, जिला कार्यवाहक प्रमोद, बजरंग दल के जिला संयाेजक विपिन भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लखनलाल एंड पार्टी आज देगी दीवारी नृत्य की प्रस्तुति

महोबा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में आगमन हो रहा है। इस दौरान महोबा के दिवारी नृत्य कलाकार बुंदेली लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। लखनलाल यादव की 15 सदस्यीय टीम के कलाकार अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दिवारी नृत्य की कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा कई जिलों की लोककला संस्कृतियों की झलक भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed