फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Govind lives on the money earned from honesty - Acharya

ईमानदारी से कमाए गए धन पर होता है गोविंद का वास- आचार्य

Mon, 23 Nov 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Govind lives on the money earned from honesty - Acharya
भागवत कथा का रसपान कराते आचार्य - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के बस स्टैंड में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन लखनऊ से पधारे आचार्य जितेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ईमानदारी से कमाए गए धन पर गोविंद का वास होता है जबकि बेईमानी से कमाए गए धन के साथ कलयुग प्रवेश करता है। जिस स्थान पर भागवत कथा का आयोजन होता है। वहां भगवान स्वयं विराजमान रहते हैं।

भागवत कथा में आचार्य ने पारीक्षत की कथा सुनाई। बताया कि पारीक्षत को गर्भग्रह में ही गोविंद के दर्शन हो गए थे। इसलिए पारीक्षत गोविंद का दर्शन करने वाला प्रथम दर्शक कहलाया। उन्होंने कहा कि कथा में श्रोता प्रथम होता है जबकि वक्ता द्वितीय होता है क्योंकि यदि कथा सुनने वाला नहीं होता तो वक्ता को सुनेगा कौन। उन्होंने बताया कि जब अर्जुन को घमंड आ गया कि हम महाभारत के विजेता हैं। तब कृष्ण ने इस घमंड को तोड़ने के लिए अर्जुन से गोपियों की रक्षा के लिए कहा। कृष्ण के जाते ही राक्षसों ने गोपियों को अपने कब्जे में कर लिया। तब अर्जुन को समझ में आया कि वह बिना गोविंद के कुछ नहीं कर सकता। गोविंद के आने पर अर्जुन से राक्षसों से मुकाबला कर गोपियों की रक्षा की। संगीतमय कथा में ढोलक पर हलकुट्टी विश्वकर्मा, ऑर्गन पर पुष्पेंद्र सिंह ने संगत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed