{"_id":"6a3eb90dffa641c6f103fc55","slug":"glass-bottle-smashed-into-youths-stomach-during-a-dispute-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-126522-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विवाद में युवक के पेट में मारी कांच की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विवाद में युवक के पेट में मारी कांच की बोतल
विज्ञापन
महोबा। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने साथी के पेट में कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया। थाना अजनर के जगतपुरा निवासी मुकेश (32) गांव के ही अपने दोस्त के साथ खमा गांव स्थित ठेका के पास शराब पी रहा था। नशे में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए साथी ने मुकेश पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। पेंट में बोतल व कांच लगने से मुकेश घायल हो गया। जिसके सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -
लापता युवक का खेत में मिला शव
बेलाताल (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के लमौरा गांव में लापता युवक का शव 28 घंटे बाद खेत में पड़ा मिला। लमौरा निवासी घनश्याम कुशवाहा (40) बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे घर से निकल गए। शाम तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे घनश्याम का शव गांव के महेश के खेत में मिला। पिता बालादीन ने बताया कि मृतक शव का आदी था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी जशोदा से विवाद हो गया था। सूचना मिलते ही सीओ अनुरुद्ध कुमार, कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्रा व चौकी प्रभारी सुजीत जायसवाल मौके पर पहुंचे और जांच करते साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)