{"_id":"64f8d3655f85079aa3017824","slug":"girl-beats-man-in-the-middle-of-the-road-for-cheating-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1398-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छींटाकशी करने पर युवती ने बीच सड़क शोहदे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छींटाकशी करने पर युवती ने बीच सड़क शोहदे को पीटा
विज्ञापन
महोबा। शासन के मिशन शक्ति अभियान व अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का असर जिले में देखने को मिल रहा है। बुधवार की दोपहर एक युवक ने युवती से छींटाकशी कर दी। गुस्साई युवती ने बीच सड़क पर शोहदे को पीट दिया। युवती की इस बहादुरी की हर काेई तारीफ करता दिखा।
शहर के एक कॉलोनी निवासी युवती बाइक से अपने भाई के साथ किसी कार्य से कस्बा कुलपहाड़ गई थी। दोपहर के समय वह वापस लौट रही थी। तभी लघुशंका के लिए भाई ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पचपहरा गांव के पास सड़क किनारे बाइक रोक दी। इस दौरान बाइक के पास खड़ी युवती से युवक ने छींटाकशी करते हुए अभद्र टिप्पणी की। जिस पर युवती भड़क गई और बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान लघुशंका करके लौटे भाई ने भी युवक को पीटा। इसके बाद भाई-बहन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही वहां से चले गए। बीच सड़क पर मारपीट का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हर कोई युवती की बहादुरी की तारीफ करता दिखा।