फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four accused, including husband, arrested in dowry death case

Mahoba News: दहेज हत्या के मामले में पति समेत चार आरोपी, गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four accused, including husband, arrested in dowry death case
महोबा। थाना महोबकंठ के सौरा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के सौरा गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा की पत्नी प्रियंका की शनिवार की भोर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पिता रामनरेश ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। प्रियंका ने भी घटना से तीन घंटे पहले मां सुनीता को फोन कर उसे ले जाने अन्यथा उसके जिंदा न बचने की बात कही थी। पिता का आरोप है कि दहेज में ससुराल वाले चार पहिया कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील, ससुर डालचंद्र, सास रामदेवी और ननद खुशबू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज के नेतृत्व में गठित टीम ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपियों सुनील, डालचंद्र, रामदेवी व खुशबू को गांव से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed