फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Former state president sitting on fast over irregularities in the hospital

Mahoba News: अस्पताल में अनियमितताओं को लेकर अनशन पर बैठे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 19 Jan 2024 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Former state president sitting on fast over irregularities in the hospital

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं, डॉक्टरों के समय से न बैठने और बाहर की दवा लिखे जाने आदि दिक्कतों को लेकर आम आदमी पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार से अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा।


अनशन पर बैठे दिव्यांग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह परिहार ने बताया कि जिला अस्पताल में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। समय से डॉक्टर कक्षों में उपस्थित नहीं होते है। आरोप लगाया कि अस्पताल में दलालों के माध्यम से सुविधा का लाभ दिया जाता है। जरा सी गंभीर हालत होने पर मरीज को रेफर कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि कमीशनबाजी के चक्कर में डॉक्टर मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लाने की पर्ची थमा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में अनियमितताओं की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ताकि, शासन की चिकित्सीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed