{"_id":"5ac7ba114f1c1bcf618b5c95","slug":"five-per-cent-not-even-in-purchase-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फीसदी भी नहीं हुई क्रय केंद्रों में खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फीसदी भी नहीं हुई क्रय केंद्रों में खरीद
mahoba
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)।
इस साल गेहूं क्रय केंद्रों में खरीद बेहद कम होने से 50 फीसदी भी लक्ष्य पूरा हो पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। क्रय केेंद्रों पर किसानों के न आने से सन्नाटा पसरा है। छह दिन बीत जाने के बाद भी क्रय केंद्रों में लक्ष्य के सापेक्ष 5 फीसदी भी खरीद नहीं हुई। जिससे केंद्र प्रभारी लक्ष्य पूरा करने को लेकर खासा परेेशान है।
गौरतलब है कि चरखारी में क्रय विक्रय केंद्र, पीसीएफ और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम सहित तीन केंद्र बनाए गए है। क्रय केंद्र चरखारी में 11 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 194 क्विंटल खरीद हुई है। पीसीएफ में 6 हजार के सापेक्ष 117 क्विंटल और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम में 6 हजार के सापेक्ष 31 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। जिससे लक्ष्य पूरा होना मुश्किल हो गया है। गेहूं क्रय केंद्रों पर बारदाना, किसानों के लिए छाया और ठंडे पानी का क्रय केंद्रों पर सारा इंतजाम पहले से ही कर लिया गया है। अब केंद्र प्रभारी किसानों के आने का इंतजार कर रहा है।