फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   First day of ITI admission process disrupted by rain

Mahoba News: बारिश की भेंट चढ़ी आईटीआई में पहले दिन की प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 27 Aug 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
First day of ITI admission process disrupted by rain
महोबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महोबा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। पूरे दिन स्टाफ प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के आने का इंतजार करना रहा लेकिन रुक-रुक कर होती रही बारिश की वजह से एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। पहले दिन एक भी छात्र का प्रवेश नहीं हो सका।
विज्ञापन

जनपद में राजकीय आईटीआई महोबा, चरखारी, बेलाताल और खरेला संचालित हैं। आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश को लेकर इस वर्ष 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कराई गई। प्रथम चरण के प्रवेश 27 अगस्त से चार सितंबर तक कराए जाने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। राजकीय आईटीआई महोबा में एक वर्षीय व दो वर्षीय एनसीवीटी और एससीवीटी की 18 ट्रेडें संचालित हैं। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए ग्रुप-ए में 516 सीटों के सापेक्ष 461 सीटों का आवंटन हुआ है जबकि ग्रुप-बी में 100 सीटों के सापेक्ष 72 सीटों का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन बृहस्पतिवार को आईटीआई का स्टाफ प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार करता रहा लेकिन सुबह से हो रही बारिश की वजह से कोई अभ्यर्थी अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आईटीआई नहीं पहुंचा। हालांकि, अभी प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आठ दिन का समय और शेष है। आईटीआई में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराए जाने को लेकर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। प्रथम चरण में प्रवेश से वंचित रहने वाले छात्रों को दूसरे चरण में प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा। सीटें खाली रहने पर तीसरे चरण में प्रवेश प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed