फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Firing in Leyden's dispute, four people sued

लेनेदेन के विवाद में फायरिंग, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Nov 2019 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Firing in Leyden's dispute, four people sued
महोबा। बल्देवनगर में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी व गाली-गलौज के बाद एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने एक पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना कबरई के पहरा रोड निवासी देशराज गुप्ता पुत्र स्व. सुंदरलाल गुप्ता का कुछ क्रशर व्यापारियों से लेनदेन का विवाद था। मंगलवार रात करीब 10 बजे पेशे से अधिवक्ता सुशील पांडेय निवासी सटई रोड छतरपुर, क्रशर व्यापारी अभिषेक बुधौलिया निवासी कबरई, अतुल शुक्ला निवासी छतरपुर व भूपेंद्र सिंह तोमर निवासी खरेला सप्लाई की गई गिट्टी का पैसा लेने के लिए शहर के बल्देवनगर पहुंचे और देशराज गुप्ता से उधार का पैसा मांगने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देशराज गुप्ता का आरोप है कि भूपेंद्र ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुशील, अभिषेक, अतुल व भूपेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिवाल्वर व कारतूस बरामद किया है। आरोपी बनाए गए अधिवक्ता सुशील पांडेय का आरोप है कि लेनदेन को लेकर विवाद था। गोली नहीं चलाई गई। षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया गया है। अधिवक्ता होने के बाद भी हथकड़ी डालकर जेल गया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed