फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fire

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग से लाखों की गृहस्थी जलकर राख

Sun, 05 Apr 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
fire
चरखारी (महोबा)। चरखारी के हाथीखाना में शॉर्ट-सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग से नगदी समेत लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। मोहल्लेवासियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

हाथीखाना निवासी अबरार खान परिवार के साथ बाहर के कमरे में थे। अंदर के कमरे में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की लपट व धुएं का गुबार देखकर परिजन बाहर निकल आए। शोर-शराबा सुनकर मोहल्लेवासियों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक नगदी, गृहस्थी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

अबरार की पत्नी कासिया बेगम ने बताया कि वह डाकखाने की आरडी डिपॉजिट का काम करती है। लोगों का एक लाख रुपया व खाते की किताबें घर पर थीं जो जल गईं। साथ ही चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी समेत सोने-चांदी के आभूषण व गृहस्थी का सामान जल गया। अग्निकांड की घटना में करीब तीन लाख रुपये की क्षति होने का आंकलन किया जा रहा है। चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने मौके पर पहुंचे जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed